Birthday: अपने ब्यूटी टाइटल के लिए मशहूर उर्वशी रौतेला रह चुकी हैं नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अभिनय से ज्यादा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आज उर्वशी अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन स्टाइल से समय-समय पर फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में दिवा ने दिवा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में रेड कलर का गाउन पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।  जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और कमाल की फिटनेस के लिए तो जानी जाती हैं, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं की रियल लाइफ में वह राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने बास्केटबॉल के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।

बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले, उर्वशी दो बड़े खिताबों को अपने नाम कर चुकी हैं। वह पहली महिला हैं, जिन्होंने क्रमशः 2012 और 2015 में दो मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीता। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल अपने नाम करने वाली महिला में शुमार हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!