बाजपुर की दुर्दशा के लिए भाजपा कांग्रेस बराबर की जिम्मेदार, आपदा पर्यटन करने आते हैं दोनो दलों के नेता : जगतार सिंह बाजवा

बाजपुर को तबाह करने की साजिश बाढ़ और भूमि आंदोलन प्रत्यक्ष प्रमाण, बाजपुर को खुद के लिए होना होगा एकजुट

रिपोर्ट : सलमान खान

बाजपुर : भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि बाजपुर की जो दुर्दशा पिछले 10 वर्ष में हुई है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस बराबर की जिम्मेदार हैं पिछले 10 वर्ष में पांच पांच वर्ष तक कांग्रेस भाजपा की सरकार रही और बाजपुर से जीतने वाले प्रतिनिधि दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे वर्तमान समय में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के स्थानीय प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष के रूप में है लेकिन बाजपुर को बचाने के लिए न भाजपा सरकार ने और न ही कांग्रेस के नेताओं ने कोई ठोस कदम उठाया। दोनों पार्टी के नेताओं को बाजपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की गंभीर उपेक्षा बाजपुर को उजाड़ने की सोची समझी साजिश है। बाजपुर के 20 गांव के किसानों मजदूरों व्यापारियों के भूमिधरी अधिकार छीन लेना, क्षेत्र के खनन व्यवसाय को बर्बाद करना, बाजपुर क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का समाधान न करना इसका जीता जागता उदाहरण है। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता बाजपुर में आपदा पर्यटन करने आते हैं इन्हें बाजपुर की आवाम के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। बाजपुर के भविष्य के लिए क्षेत्र के जागरूक लोगों को एकजुट होना जरूरी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!