इटावा   तिर्वा में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर आज सुबह भाजपा भर्थना विधानसभा चुनाव संचालन समिति एवँ कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक लखना भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

इटावा   तिर्वा में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर आज सुबह भाजपा भर्थना विधानसभा चुनाव संचालन समिति एवँ कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक लखना भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
जिसमे जानकारी देते हुए भाजपा भर्थना विधानसभा प्रभारी श्रीकांत पाठक, संयोजक रामकुमार त्रिपाठी एवँ चुनाव समिति मीडिया प्रभारी आदित्य मोहन शर्मा, कार्यालय प्रभारी अशोक दीक्षित ने सँयुक्त रूप से बताया कि कल 12 फरवरी को तिर्वा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी, जिसके किये बूथ सेक्टर मण्डल जिला से सभी भाजपा कार्यकर्ता जायेगे, इसके लिए सभी मण्डल अध्यक्ष व सभी बूथ, सेक्टर स्तर पर बस, गाडियों, एवँ भोजन की व्यवस्था पर्याप्त कर दी गयी है, अतः आप सभी कार्यकर्ताओं एवँ जनता जनार्दन से अपील है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोदी-योगी के विचारों को सुनने के लिए तिर्वा पहुँचे। सभी जनप्रतिधिजन, कार्यकर्ता एवँ नेता सुबह 10 बजे अपने अपने सेक्टरों, बूथ, मंडलो से तिर्वा के लिए कूच करेंगे।
इस दौरान भाजपा कार्यालय प्रभारी अशोक दीक्षित, मीडिया प्रभारी आदित्य मोहन शर्मा, वरिष्ठ नागरिक प्रमुख राजकुमार तिवारी एडवोकेट, वाहन प्रमुख रजत तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेश वाजपेयी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!