BJP सांसद रवि किशन के गीत ‘यूपी में सब बा पार्ट-2’ को मिला जनता का जबर्दस्त रिस्पांस, मिले 3 मिलियन व्यूज

उत्तर प्रदेश  के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला  के गाए गए गीत ‘यूपी में सब बा पार्ट-1’  पूरे देश में चर्चा का विषय रहा है. यू-ट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ‘यूपी में सब बा’ का बखान तरह-तरह से अपनी-अपनी भाषा में लोगों ने किया .

‘यूपी में सब बा पार्ट-2’ के टीजर को 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. इस पर सांसद रवि किशन ने कहा कि ये प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार बन रही है. भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता के बीच जबरदस्त उत्साह है.

रवि किशन ने कहा ‘यूपी में सब बा पार्ट-2’ होली टीजर को पूरे देश में खूब पसंद किया गया है. एक दिन में 3 मिलियन लोगों तक उनकी आवाज पसंद की गई है. उन्होंने कहा कि ‘यूपी में सब बा, आएगी बीजेपी ही’ पूरा गाना जल्द उपलब्ध होगा.

रवि किशन ने कहा कि पूर्व की सरकारों में विकास नहीं हुआ. लोग जनता में झूठा विकास गिनाते रहे हैं. आज भाजपा के शासनकाल में विकास के कार्य को विपक्ष भी गिना रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!