भाजपा 27 को करेगी विधानसभा का घेराव, कानून-व्यवस्था, चिट्टा, खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप

शिमला: भाजपा 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। प्रदेश भाजपा विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन करेगी। बिगड़ती कानून-व्यवस्था, चिट्टा, खनन माफिया आदि को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 27 मार्च को भाजपा विधानसभा के बाहर एक महाप्रदर्शन करने जा रही है, जिसके माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों को लेकर घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है, 6 गारंटियां पूरी नहीं हुईं और बातें बड़ी-बड़ी करती है। भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास है कि सबसे निकम्मी वर्तमान कांग्रेस सरकार है। सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, पर कांग्रेस मस्त है। सुक्खू के कार्यकाल में प्रदेश के सामान्य समाज के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तीसरा बजट सत्र चल रहा है और कांग्रेस सरकार केवल मात्र घोषणा पर घोषणा कर रही है, जिसमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हो रही है। झूठी कांग्रेस, झूठी घोषणा का नारा प्रदेश में चल रहा है। वर्तमान सरकार केवल मात्र झूठे वादे, झूठे बातों वाली सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ काफी सारे मुद्दे हैं, जैसे प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप है। प्रदेश में नशे एवं चिट्टे का परिचालन एक गंभीर मुद्दा है। विधानसभा में सरकार चर्चा पर गंभीर नहीं है, ट्रांसफर वन नशा खनन भू माफिया सक्रिय है और सरकार के संरक्षण में चल रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!