स्टाइलिश ऑउटफिट के साथ कुछ इस तरह कैर्री करे शॉर्ट ड्रेसेज, अपनाए ये टिप्स

 लाइफ स्टाइल को स्टाइलिश बनाने के लिए सबसे ज्यादा फोकस कपड़ों पर होता है। शादी हो या फिर दोस्तों की पार्टी सभी में अलग-अलग वेराइटी के कपड़े पहनने का ट्रेंड है। सीजन के अनुसार भी कपड़े खरीदे जा रहे हैं। समर में जहां लाइट आउट फिट का ट्रेंड होता है, वहीं  हैवी लुक और हाई कॉलर के ड्रेस ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

लॉन्ग ओवर कोट का ट्रेंड हमेशा ही रहता है. लॉन्ग कोट को शॉर्ट ड्रेसेज और साड़ी के साथ पेयर अप कर सकती हैं. आप साड़ी के ऊपर लॉन्ग कोट को कैरी कर लें. यह आपके हाइट को लंबा दिखाने के साथ स्लिम लुक भी देगा.

इन दिनों ब्लइज की जगह टी शर्ट पहनने का ट्रेंड काफी छाया हुआ है. आप सर्दियों से बचने के लिए साड़ी के साथ फुल स्लीव शर्ट भी पहन सकती हैं. इस स्टाइल को कैरी करते समय ध्यान रखे कि साड़ी के पल्लू की प्लेट चौड़ा रहें. इसके साथ आप हाई हील्स कैरी करें. आप अपने लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए कमरबंद भी ट्राई कर सकती हैं.

अगर चाहें तो नॉर्मल ब्लाउज की जगह हाईनेक ब्लाउज सिलवा सकती हैं. साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज कैरी करें. आप इस लुक को आसानी से कैरी कर सकती हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!