ड्राइवरी लाइसेंस के नाम पर आम आदमी से हजारों की वसूली का मामला

रिपोर्ट : आसिफ अंसारी

गाजीपुर : वायरल वीडियो ने पूरे विभाग हड़कंप मचा दिया । आप को बता दें कि वायरल वीडियो एआरटीओ कार्यालय का बताया जा रहा है। जहां पर ड्राइवरी लाइसेंस के नाम पर विभागीय लोगों को कमीशन देते समय वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि वीडियो में दलाल के द्वारा बताया जा रहा यह पैसा सभी विभागीय लोगों को देना पड़ता । इससे पहले भी एआरटीओ कार्यालय चर्चाओ का केंद्र बना रहा है, आरटीओ कार्यालय में एसडीएम में बीते दिनों पहले दलालों को लेकर छापा मारा था। जिसमें सभी दलाल मौका देखकर भाग निकले थे, फिलहाल इस मामले के शिकायत एआरटीओ सौम्या पांडे से करने के बाद उन्होंने बताया है कि, शीघ्र ही मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करूंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!