आरा में एक अत्याधुनिक आर.ओ. जल शोधक का सभापति ने किया उद्घाटन

Report By: तारकेश्वर प्रसाद

आरा: भारत सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देशभर में “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कई जनकल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भोजपुर जिले के एच.एन.के.एच.एस. हाई स्कूल, आरा में एक अत्याधुनिक आर.ओ. जल शोधक का उद्घाटन किया गया।

यह आयोजन तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत, अवंत फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। परियोजना के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 51 आर.ओ. प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य स्थानीय लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों, को सुरक्षित, स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इस अवसर के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह रहे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री दुर्गा राज (जिला अध्यक्ष, भोजपुर), श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह (विधायक, आरा सदर), श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह (विधायक, बड़हरा), श्रीमती इंदु देवी (महापौर, आरा नगर निगम), श्रीमती पूनम देवी (उप महापौर, आरा), श्री तनय सुल्तानिया (जिलाधिकारी, भोजपुर), श्रीमती अंजू कुमारी (नगर आयुक्त, आरा), रश्मि सिंहा (अंचल दंडाधिकारी, आरा) और श्री अवनीश त्रिपाठी (वरिष्ठ सलाहकार, खान मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रख्यात सामाजिक नवप्रवर्तक – विकसित भारत 2047) सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा,
“स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ जल से ही रखी जाती है। यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करेगी, बल्कि जल जनित बीमारियों से भी उन्हें बचाने में सहायक सिद्ध होगी।”


वरिष्ठ सलाहकार अवनीश त्रिपाठी ने बताया,
“आर.ओ. जल शोधक को पूरी तरह वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। यह न केवल जल को शुद्ध करता है, बल्कि उसमें मौजूद हानिकारक रसायनों, बैक्टीरिया और रोगाणुओं को भी समाप्त करता है। यह प्रधानमंत्री हर घर जल अभियान को मजबूती प्रदान करता है और शिक्षा संस्थानों में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।”


आर.ओ. जल शोधक के लाभ
जल को परजीवी, बैक्टीरिया और वायरस से मुक्त करता है।
हानिकारक रसायनों और संदूषकों को हटाता है।
पानी के स्वाद और गुणवत्ता में सुधार करता है।
आवश्यक खनिज तत्वों को संरक्षित रखता है।
जल जनित बीमारियों की रोकथाम में कारगर।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!