कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने इंडिया गठबंधन की बैठक कर एजेंडा तैयार किया.

अयोध्या में सम्मेलन की तस्वीर

अयोध्या : इस देश में बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, पूरे देश में खत्म हो रहे सौहार्द, जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सत्ताधारी दल संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के प्रमुख नेताओं को जेल में डालने या परेशान करने का काम कर रहा है।


उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने इंडिया गठबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब में कहीं।


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की।
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा ,यह 64वा फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र है जहां पर समन्वय बैठक की जा रही है,। पूरे प्रदेश में एक बदलाव की लहर है, यह चुनाव जनता लड़ रही है, यह चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है,यह चुनाव इस देश के लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है, लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है, गठबंधन इसमें अपनी भूमिका निभाते हुए इन सभी जो बदलाव का मूड बना सके उनको एक नेतृत्व दे रही है।

अविनाश पांडे ने कहा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नई राजनीति की सोच आई है, एक जागरूकता आई है,बेरोजगारों में किसानों में एक बदलाव लेकर लोकतंत्र में विश्वास कर और लोकतंत्र को कायम रखने के लिए और संविधान जिसने हमें अधिकार दिए हैं इस देश के सरकार और शासन को उसका सही उपयोग 2024 के चुनाव में किया जाए।


अविनाश पांडे, कहा यह नारा एक जुमले के रूप में है, 400 का नारा देकर भाजपा भारत का संविधान बदलना चाहती है,  इस देश में एक धर्म एक जाति एक चुनाव एक पहनावा एक खानपान करना चाहते हैं जबकि हमारे देश में हमारी विविधता में मे ही विशेषता है, भाई चारा हमारे हमारी सबसे बड़ी पहचान है, इस देश का संविधान विश्व का सबसे सुंदर संविधान है।


प्रदेश महासचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा 2024 का चुनाव इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा आज भाजपा के नफरत के खिलाफ इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए मजबूती के साथ खड़ा है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा फैजाबाद लोकसभा का प्रत्येक कांग्रेसी तन मन धन से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जीतने के लिए जुटा हुआ है।


जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि बैठक को प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,रामसागर रावत ,कविंद्र साहनी ,सविता यादव महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पांडे ,राम अचल यादव, सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष शीतल पाठक, मीसम आदि ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!