दलित युवती की बरामदगी न होने पर वाल्मीकि समाज का पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

Report By : राहुल मौर्य

रामपुर : मसवासी चौकी क्षेत्र के ग्राम हसनपुर से अपहरण की गई दलित युवती की बरामदगी न होने से नाराज़ भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। समाज के संयुक्त राष्ट्रीय मंत्री दीप सिंह राही के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन से युवती को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग उठाई।

समाज के कार्यकर्ताओं ने बताया कि युवती को छह दिन पहले बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। आरोप है कि सनातन धर्म का एक युवक लड़की को अपने साथ ले गया, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसकी बरामदगी नहीं कर सकी है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर नारेबाज़ी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई तेज करने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिस की धीमी कार्रवाई से समुदाय में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और विस्तारित किया जाएगा।

इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्रीय मंत्री दीप सिंह राही सहित ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राजहंस, सफाई मजदूर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सरजीत सिंह, मुकेश कुमार, गौरव वाल्मीकि, सतपाल वाल्मीकि, मनोज कुमार, राकेश, सचिन, सौरभ, सुभाष, वीना, सुनीता, बबली, ममता, रेखा, अनीता, शानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

समाज के लोगों ने पुलिस से युवती की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच जारी रहने की बात कही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!