उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रयागराज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि


लखनऊः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  केशरी नाथ त्रिपाठी  के निधन पर प्रयागराज मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।उप मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  केशरी नाथ त्रिपाठी संसदीय मामलों के मर्मज्ञ, एक कुशल और अनुभवी राजनेता थे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुयी है। उन्होंने लम्बे समय तक समाज सेवा की। कहा सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश के गौरव, वरिष्ठ राजनेता त्रिपाठी जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उनकी जन सेवा, व समाज सेवा के लिए किये गये योगदान को हमेशा स्मरण किया जायेगा। कहा कि स्व0 त्रिपाठी  विराट व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनके सानिध्य में अनेक प्रतिभाओं ने जन्म लिया। उनका राजनीतिक सफर, उनके विचार व कार्य आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!