जयपुर में पति राहुल वैद्य के साथ वेकेशन एन्जॉय करती नजर आई दिशा परमार, येलो सूट में बिखेरे जलवे

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार टेली वर्ड की वो हसीना है जो भले ही सिंपल कपड़ों में नजर आती हैं लेकिन उनका ड्रेसिंग सेंस इतना कमाल होता है कि हर लुक में फैंस के दिलों में बस जाती हैं।  दिशा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका ब्यूटीफुल लुक देखने को मिल रहा है।

दिशा के दुपट्टे पर येलो कलर के फूल बने थे। मिनिमल मेकअप, कानों में झुमके और लिपस्टिक से दिशा ने अपने सिंपल लुक को पूरा किया था। इस दौरान दिशा ने हाथ में घड़ी और उंगली में सगाई की रिंग पहनी थी

दिशा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दिशा ने लिखा-‘Freshly outta ‘Sarsoo ka khet’ Vibe!’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाई है।

इसके बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर दिशा ने बिग बॉस के घर के अंदर जाकर राहुल का प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। कपल ने 16 जुलाई 2021 को शादी की, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी से पहले दोनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!