गाजीपुर: भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत जिला कार्यशाला संपन्न, सामूहिक प्रयास को बताया सफलता का सूत्र

गाजीपुर में भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत संगठनात्मक चुनाव की एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में जिले भर से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और चुनाव सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा, “गुणवत्ता पूर्ण दायित्वों के साथ जिम्मेदारी और ईमानदारी से किए गए सामूहिक प्रयास से कोई कार्य कभी असफल नहीं होता।” उन्होंने संगठन निर्माण में समर्पित और समय देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत की है, जिसकी सराहना आवश्यक है। उन्होंने आगामी 10 और 11 नवंबर को सभी 34 मंडलों में कार्यशालाओं के आयोजन की जानकारी दी और बूथ समिति गठन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।

कार्यशाला के अंत में दिवंगत पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ दूबे, कमला देवी, दयाशंकर पांडेय, यशवंत राजभर, छोटे लाल बिंद, और सोनू पासी समेत अन्य कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और कृष्ण बिहारी राय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को हर परिस्थिति में सक्षम बनाना जरूरी है, ताकि वह हर चुनौती और संघर्ष में सफलता प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रो. शोभनाथ यादव, जितेंद्र नाथ पांडेय, राजेश राजभर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और चुनाव सहयोगी इस कार्यशाला में शामिल हुए और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास की दिशा में प्रतिबद्धता जताई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!