डीएम की सख्त चेतावनी जल जीवन मिशन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Report By:श्रवण कुमार यादव

बाराबंकी: कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के दौरान डीएम ने योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाने के चलते सड़कों को नुकसान पहुंचा है, वहां तत्काल उच्च गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराई जाए।

डीएम ने आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों और एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही पानी की टंकियों की गुणवत्ता की विशेष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितता या घटिया सामग्री के उपयोग की स्थिति में दोषी एजेंसियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तत्काल प्रभाव से सक्रिय प्रयास और प्रभावी रणनीति तैयार कर लागू करने के निर्देश भी दिए।

अंत में डीएम ने दोहराया कि नल कनेक्शन, पाइपलाइन बिछाने, टंकी निर्माण, वितरण व्यवस्था और सड़क मरम्मत जैसे सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और मानक अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीण जनता को इस महत्वाकांक्षी योजना का वास्तविक लाभ समय पर मिल सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!