इटावा अब्दुल अंसारी बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष

अब्दुल अंसारी बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष

इटावा। व्यापारियों हितों के लिये सदैव संघर्षरत उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की संतुति पर जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने शहर के प्रतिष्ठित फर्नीचर व्यवसायी अब्दुल अंसारी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुये कहा कि उनके मनोनयन से व्यापार मंडल मजबूत होगा। हमारा व्यापार मंडल अराजनैतिक संगठन है और हमेशा व्यापारी की जनसमस्याओं को तत्परता से उठाता है एवं समस्याओं का निस्तारण भी कराने में सदैव संघर्षरत रहता है। पचराह स्थित एफ.ए.फर्नीचर शोरूम पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में संग़ठन के पदाधिकारियों ने अब्दुल अंसारी का माला पहनाकर स्वागत करते हुये मनोनयन पत्र दिया। नव मनोनीत अब्दुल अंसारी ने कहा व्यापार मण्डल द्रारा जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गई है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करूंगा एवं सदैव व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिये प्रत्यनशील रहूँगा। कार्यक्रम के दौरान महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव, शहर अध्यक्ष रजत जैन, पावेन्द्र शर्मा, ऋषि पोरवाल, गौरव जोशी मौजूद रहे। बधाई देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, मोहसिन अली, बब्लू महिन्द्रा, मुन्ना बाबू सर्राफ, राजेश पोरवाल, कुलदीप शर्मा, अनिल दिवाकर, राजा गुप्ता, अवधेश सविता, आनंद मित्तल, नितिन वर्मा, अभिषेक गुप्ता, संजय वर्मा, आशीष पोरवाल, सिंद्धांत जैन, अनुज अग्निहोत्री, डॉ.प्रतीक गुप्ता, आकाश यादव, मोहसिन फरीदी, अनवार हुसैन, सरदार मनदीप सिंह, आलोक गुप्ता, राहत हुसैन रिजवी, नबी मन्सूरी, बी.के.यादव, सौरभ दुबे, राम सिंह सभासद, अमित कुमार तोमर, ईशान मंसूरी, ब्रजकिशोर, सादिक रहबर, मुस्तकीम राईन, वैद्य प्राणेश वर्मा, मु.अनीस, वी.एस. कुशवाह, विकास जैन दूध वाले, इश्तायक कुरैशी, सरताज अहमद, विपिन कुशवाहा, अमित गुप्ता, गुलशन महरोत्रा, जैनुल आबदीन, सैयद लकी, अभय टंडन, पंकज शर्मा, गजेन्द सिंह, नमित अग्रवाल, अविनाश चौरसिया, लखन सोनी, मुमताज अन्सारी, उमाकांत दीक्षित, मुकुल बुलानी, अम्बुज त्रिपाठी, मु.तहसीम, डीएस चौहान, अजीत कुमार, प्रमोद कठेरिया, विक्की गुप्ता, रफत अली खां, राकेश यादव टिल्लू, शिबू तौकीर आदि प्रमुख हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!