इटावा बी एस पी के राष्ट्रीय प्रबकता सुधींद्र भदौरिया का बयान डबल इंजन की सरकार फेल ,मायावती बनने जा रहे है मुख्यमंत्री

इटावा में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, उसे बहन मायावती जी का शासन याद आने लगा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीब, मजदूरों और सर्वहारा वर्ग के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। उन्हें सपा, भाजपा सरकारों ने तिलांजलि दे दी है। इस कारण आज दलित, मज़लूम, पिछडा और अल्पसंख्यक समाज सभी दुखी है।

सुधीन्द्र ने कहा भाजपा का एक सूत्रीय कार्यक्रम देश व प्रदेश के अंदर नफरत और घृणा फैलाने के साथ धर्मांधता के आधार पर देश का विभाजन करना है। मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकारें हर क्षेत्र में फेल है ।भ्रष्टाचार, चरम पर है, रिश्वतखोरी का बाजार गर्म है। महंगाई बेरोजगारी ने गरीबों के चूल्हे बुझा दिए हैं। किसान और बेरोजगार नौजवान आत्महत्या करने में विवश हैं। मोदी और योगी की सरकारें किसान विरोधी हैं। योगी सरकार में किसी का जीवन सुरक्षित नहीं है। मोदी की सरकार के मंत्री का बेटा योगी सरकार में किसानों की कार से कुचलकर हत्या कर देता है।

 

सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बहन जी के मुख्यमंत्री बनने से ही बचेगा। जब बहन मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, सब को न्याय मिल रहा था। सबका विकास हो रहा था। बहन मायावती ने मान्यवर कांशीराम आवास योजना चलाकर लाखों गरीब ,मजदूरों को मकान मुहैया कराया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया। अराजक तत्वों के ऊपर लगाम कसकर प्रदेश का वातावरण सुखमय बना दिया था। आज मोदी नफरत और घृणा की खेती करके प्रदेश को सांप्रदायिकता की भट्टी में झोंक देना चाहते हैं। जनता भाजपा सपा की सरकारें देख चुकी है अब उसे बहन जी का शासन फिर से याद आने लगा है

सपा ने गुंडे और बदमाशों का संरक्षण किया

सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि सरकार मुलायम सिंह की रही हो या ,अखिलेश की और वर्तमान में योगी सरकार इन सरकारों में सिर्फ गुंडे बदमाशों को संरक्षण देने का काम किया है। योगीराज में मां ,बहन, बहू ,बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। छात्राएं डर के मारे स्कूल कॉलेज नहीं जा रही हैं। सीएम योगी कहते हैं ठोंक दो। यह जनता को ठोंक रहा है। आज स्कूलों में शिक्षा नहीं है। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। बहन जी पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी से इटावा की तीन विधानसभा में क्रमशः सदर इटावा से कुलदीप कुमार उर्फ संटू गुप्ता, भरथना विधानसभा से कमलेश अंबेडकर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से बीपी सिंह जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव, जिला महासचिव इमरान अहमद, जसकरन सिंह कठेरिया, अनार सिंह राजपूत ,डॉ सुरजन सिंह ,संजीव कुशवाहा, रविन्द्र सिंह उर्फ सोनू, मोहम्मद सलीम अंसारी, ऑल इंडिया इमाम संगठन के जिला प्रभारी कारी हाफिज मोहम्मद अहमद चिश्ती विशेष रूप से उपस्थित थे आदि ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!