इटावा समूह की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, बनाया रंगोली*

एक वोट से होती जीत-हार आपका वोट न जाय बेकार

*एक वोट से होती जीत-हार आपका वोट न जाय बेकार*

*समूह की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, बनाया रंगोली*

इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। बृजमोहन अंबेड, उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि सभी मतदाताओं को बिना किसी भय और दबाव के मतदान करना चाहिए। चुनाव सरकार और शासन को संबैधानिक वैधता प्रदान करते हैं।
डॉ. नन्दकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि शत प्रतिशत मतदान हो। सूर्य नारायण पाण्डेय, जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि सशक्त लोकतंत्र की स्थापना सशक्त समाज एवं सशक्त मतदाता से है। विप्लव भूषण जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि नए एवम वृद्ध वोटरों को मतदान करवाने हेतु ज्यादा प्रेरित करना चाहिए।
आज प्रेरणा ग्राम संगठन की दीदीयो ने मतदाता जागरूक रैली निकाली तथा चार्ट पोस्टर के माध्यम से मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
महेवा के ग्राम बस्ती महेवा में समूह की सभी महिलाओं ने मतदान पर जागरूकता अभियान चलाया। सभी को गांव में वोट डालने के लिए प्रेरित किया। सीआरपी कुसमा वर्मा, राधा शर्मा, कल्पना शर्मा, मालती देवी, भारती देवी चुन्नी देवी मौजूद रही।ग्राम पंचायत हलूपुरा में श्रीवाणी संकुल संघ, सैफई के हरियाली संकुल संघ, हरदोई में अनंत प्रेरणा संकुल संघ के विकास ग्राम संगठन की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान पर रैली निकाली तथा चित्र के माध्यम से गांव में जागरूकता फैलाई।


जसवन्त नगर के रायनगर निलोई, बढपुरा के कामेत पंचायत में मतदान जागरूकता रैली निकली गई। भरथना के आदर्श संकुल संघ, बिरारी में महिलाओं ने घर घर लोगो को जागरूक किया। चकरनगर के हनुमंत पूरा में शानदार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बसरेहर के चितभवन ग्राम संतोषपुर घाट, गोरा दयालपुर ग्राम नगला जगत में मतदाता जागरूकता अभियान महिलाओं ने चलाया। ग्राम लुहिया खुर्द में भोलेनाथ महिला प्रेरणा ग्राम संगठन से रंगोली बनाई। रैली निकाली गई। मौके पर ग्राम संगठन के अध्यक्ष आरती देवी, सचिव सोनी देवी कोषाध्यक्ष शीला देवी, समूह सखी क्षमा मौजूद रही।
ताखा के जागृति एवं महिला शक्ति संकुल संघ, सरसई नावर, समथर, भरपुरा में जागरूक मतदाता रैली निकाली गई। मौके समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक, आई पीआरपी और ग्रामीण महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!