इटावा-प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह ने इटावा सदर के सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य के लिए मांगे वोट

इटावा-प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह ने इटावा सदर के सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य के लिए मांगे वोट लोगो से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की पचराहा स्तिथ फारूक अंसारी के प्रतिष्ठान पर आयोजित चुनावी मीटिंग में पहुँचे थे शिवपाल सिंह वही इस मौके पर शिवपाल सिंह ने एक बार फिर अपने त्याग और बलिदान की बात की शिवपाल ने कहां कि 2017 में ही उन्हें केंद्र के मंत्री पद का ऑफर आया था एवं तीन महीने पहले ही एक बार फिर मंत्री पद देने की बात चली लेकिन मेने इन सबको ठुकरा दिया क्योंकि भाजपा सरकार में किसी का भला नही हो सकता

वही इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने इटावा की जनता से अपील करते हुए कहाँ कि आगामी 20 फरवरी को इटावा से सपा के उम्मीदवार को ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करे, इस मौके पर अब्दुल अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, अजंट सिंह यादव, प्रसपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष सुनील यादव के साथ हीं सपा प्रसपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!