इटावा सेवाश्रम ने घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए संकल्प दिलाया

*सेवाश्रम ने घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए संकल्प दिलाया*
*इकदिल,इटावा* आज के समय में मतदान का कन्यादान और गौ दान से भी अधिक महत्व है।उक्त बक्तव्य *सेवाश्रम प्रमुख चौ.अमित त्रिपाठी एड.* ने सेवाश्रम के बृहद जागो मतदाता जागो अभियान के दौरान दिया।
*बुधवार को सेवाश्रम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने* इकदिल नगर में घर घर जाकर जागो मतदाता जागो अभियान के तहत पत्रक बांटे और सभी को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए मतदान के लिए संकल्प दिलाया।
*उन्होंने कहा कि* हम सभी की जिम्मेदारी है कि संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग कर हम योग्य और अच्छे जनप्रतिनिधियों का चयन करें जिससे एक जनपयोगी और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सरकार का नेतृत्व हमें मिले।
*सेवाश्रम पदाधिकारियों ने* अभियान के दौरान मतदान -महादान,आधी रोटी खाएंगे- वोट डालने जाएंगे,सारे काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो, जैसे नारे उदघोषित किये।
*अभियान में प्रमुख रूप से* सेवानिवृत्त अध्यापक लक्ष्मी नारायण शंखवार,जिला महामंत्री जयशिव मिश्रा,जिला सचिव वकील सिंह पाल, शिवनन्दन सिंह भदौरिया,राजनारायण दुबे,सोशल मीडिया जिला प्रभारी प्राची सक्सेना,जिला मंत्री डिम्पल दुबे,नगर अध्यक्ष आकाश मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष कजरी राजपूत,ब्रजकिशोर दोहरे पूर्व प्रधान, विपिन शुक्ला,प्रशान्त गुप्ता ने सहभागिता की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!