इटावा सपा प्रमुख अखिलेश के रोड शो में जुटी बेशुमार भीड़,मुलायम व शिवपाल भी रहे साथ।इस रोड शो की पल पल की जानकारी लेते रहे विपक्षी*

*सपा प्रमुख अखिलेश के रोड शो में जुटी बेशुमार भीड़,मुलायम व शिवपाल भी रहे साथ।इस रोड शो की पल पल की जानकारी लेते रहे विपक्षी*

इटावा।शहर में आज गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निकले रोड शो में सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की बेशुमार भीड़ रही है।सपाइयों की इस भीड़ में शहर जाम के झाम में फंस गया।जिला प्रशासन को सपाई भीड़ को संभालने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।हालांकि सपा प्रमुख के रोड शो में जुटी कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़ बेहद संयमित रही।आज सपा प्रमुख के साथ उनके पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व उनके चाचा जसवन्तनगर से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव भी साथ रहे।


शहर के लुहन्ना चौराहे से रोड शो के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत किये जाने का क्रम जारी हुआ जो फिर रास्ते भर चलता रहा।लुहन्ना चौराहे के बाद से सफारी पार्क,टैक्सी तिराहा,छैराहे,पचराहे समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सपाइयों ने अखिलेश का जगह स्वागत किया।


*सपा नेता के नेतृत्व में शहर में हुआ भव्य स्वागत*
सपा नेता व शहर के व्यापारी नेता डॉ0 आशीष दीक्षित के नेतृत्व में शहर में व्यापारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जगह जगह स्वागत किया।शहर के पचराहे के पास तो महिलाओं ने अखिलेश पर फूल बरसा कर उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।कुल मिलाकर इटावा शहर में अखिलेश यादव का यह रोड शो विपक्षी दलों को एक बहुत बड़ा संकेत दे गया है।अखिलेश यादव के इस रोड शो की जानकारी भाजपा व बसपा के नेता पल पल की जानकारी लेते हुए शहर में देखे गए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!