इटावा आज पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चुनावी रोड शो

लॉयन सफारी से भर्थना चौराहे तक करेंगे रॉड शो सपा समर्थकों में उत्साह

इटावा में आज पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी रोड शो करने जा रहे हैं। सपा नेता तैयारी में जुटे हुए है। लायन सफारी से भरथना चौराहा तक विजय रथ से रोड़ शो करेंगे। अखिलेश यादव का राजनीति में आने के बाद पहला चुनावी रोड शो है। इसको लेकर सपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 17 फरवरी को शहर से विजय रथ यात्रा के साथ आएंगे। सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लॉयन सफारी से बाह अड्डा, छैराहा, पचराहा, नगर पालिका चौराहा, नौरंगबाद चौराहा से शास्त्री चौराहा होते हुए भरथना चौराहा पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव विजय रथ पर सवार होकर इटावा की जनता से सपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के लिये युवाओं में भारी उत्साह है। लायन सफारी से लेकर भरथना चौराहा तक अखिलेश यादव के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की है। शहर में कई जगाहों पर भव्य स्वागत की तैयारी जोरों पर चल रही है।

रोड शो के लिए सपा के रंग में रंगी गई बस।
रोड शो के लिए सपा के रंग में रंगी गई बस।

शहर के विभिन्न इलाको में भव्य स्वागत करने में जुटे सपाई

अखिलेश यादव पहली बार शहर में चुनावी रोड शो करने जा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं के आह्वान पर अखिलेश यादव शहर में विजय रथ से सवार होकर तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। आज शाम करीब छह बजे अखिलेश यादव के रोड शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

रोड शो की व्यवस्थाओं की देखरेख अखिलेश यादव के चचेरे भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व पालिका चैयरमेन फुरकान अहमद, राजीव यादव, नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी, जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, मंसूर अहमद, मुबारक अंजुम, सहित सपा के समस्त यूथ विंग के कार्यकर्ता कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!