साफ, निखरे व मुलायम हाथों के लिए आप भी लगाएं ये हैंड मास्क, देखिए इसे बनाने का तरीका

लड़कियां अक्सर बेजान, रूखे हाथों से परेशान रहती है। इसके पीछे का कारण हाथों की सही से देखभाल ना करना है। दरअसल, हाथों पर डेड स्किन मा होने से ये रुखे, बेजान व खुरदरे नजर आने लगते हैं।

इससे बचने के लिए आप घर पर एंटी एजिंग हैंड मास्क बनाकर लगा सकती है। ये हाथों की स्किन को पोषित करके उसमें नमी बरकरार रखने में मदद करेगा। ऐसे में हाथ साफ, निखरे व मुलायम नजर आएंगे।

– शहद-गाजर से बनाएं हैंड मास्क

. इसके लिए गाजर को उबालकर पीस लें।
. अब एक कटोरी में 1-1 चम्मच गाजर पेस्ट और शहद मिलाएं।
. तैयार पेस्ट को स्क्रब करते हुए हाथों पर लगाएं।
. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।
. बाद में गुनगुने पानी से हाथों को साफ कर लें।
. बाद में हाथों पर क्रीम लगा लें।

एवोकाडो हैंड मास्क

. इसके लिए एक एवोकाडो को मिक्सी में पीसकर पल्प निकालें। अब इसे बाउल में डालें। इसमें 2 छोटे चम्मच दही, 2 छोटे चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाएं। तैयार पेस्ट को हाथों पर मसाज करके लगाएं। उसके बाद हाथों को 20 मिनट तक तौलिया में लपेट दें या लेटेक्स दस्ताने पहनें।इसके बाद हाथों को पानी से धोकर कर क्रीम लगा लें।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!