तेंदुओ के हमले से गई एक व्यक्ति की जान उसके लिए वन विभाग होगा जिम्मेदार : महिपाल यादव

तेंदुए ने मचाया बाजपुर क्षेत्र में अपना आतंक, खौफ़ में जनता


रिपोर्ट : सलमान खान

बाजपुर : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजा महिपाल सिंह यादव ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा जंगलात क्षेत्र से भटककर तेंदुए ग्रामीण क्षेत्र और शहर में एक दर्जन तेंदुए घुस आए हैं। शाम को अंधेरा होते ही तेंदूए अपने विलों से बाहर निकलना शुरू हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और फार्मरों के कुत्तों को तेंदूए अपना निवाला बना रहे हैं। जबकि बाजपुर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजा महिपाल सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र और शहर में तेंदुए अलग-अलग स्थान पर घूम रहे हैं जो कई बार इंसानों पर भी हमला कर चुके हैं और फार्मरों के पालतू कुत्तों को तेंदुए अपना निवाला बना रहे हैं। वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदूए इंसानों पर भी जानलेवा हमला कर चुके हैं। बता दें कि बाजपुर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजा महिपाल सिंह यादव ने रामनगर डीएफओ पीसी आर्य से अनुरोध करते हुए कहां है जिन जगहों पर तेंदुए दिखाई दे रहे हैं उन जगहों पर पिंजरे लगाकर तेंदुओ को जल्द पकड़ा जाए। तेंदुओ के हमले से अब तक आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। नैनीताल रोड़ स्थित ग्राम नमुना, भट्टपुरी बिराहा, विक्रमपुर, ग्राम भैंसिया, केशोवाला, इटव्वा, जोगीपुरा, रतनपुरा सीता कॉलोनी, फौजी कॉलोनी, रामजीवनपुर, टांडा अमिचंद, बेरिया दौलत आदि क्षेत्रों में तेंदुए ने अपना आतंक मचा रखा है। यहां पर लोग दहशत में जी रहे हैं रात को निकालने की किसी की भी हिम्मत नहीं होती। रात के अंधेरे में तेंदुए किस तरह से जानवरो और आवारा एवं पालतू कुत्तों पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना रहे हैं यह सारी घटनाए खुद लोगों ने अपनी आंखों से देखी है। जल्द ही विधानसभा क्षेत्र से तेंदूए वन विभाग द्वारा नहीं पकड़े गये तो इसके लिए बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!