राष्ट्रीय खेलों में फिर चमका गाज़ीपुर का नाम, व्यायाम शिक्षक डॉ. रुद्रपाल यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

Report By: आसिफ अंसारी

बहरियाबाद : जनपद गाज़ीपुर के लिए गर्व का विषय है कि सैदपुर नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक डॉ. रुद्रपाल यादव को उनकी कार्य क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के खेलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी दायित्व को निभाने के लिए वह ट्रेन से जयपुर, राजस्थान के लिए रवाना हो गए, जहां वे आगामी प्रतियोगिता में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्यारह दिवसीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पांचवें संस्करण का आयोजन हो रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए डॉ. रुद्रपाल यादव को एथलेटिक्स के तकनीकी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इस आयोजन में देशभर के उच्च स्तरीय एथलीट हिस्सा लेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी चुनौतीपूर्ण तथा प्रतिष्ठित हो जाता है।

गाजीपुर एथलेटिक्स संघ की प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि डॉ. यादव इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं और हर बार अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उनका चयन न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और दक्षता को दर्शाता है, बल्कि यह जनपद और उनके विद्यालय के लिए गर्व की उपलब्धि भी है।

डॉ. यादव के इस चयन पर शिक्षा और खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय एथलीट आनंद यादव, प्रभात राय, अनिल कुमार विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, अनिल राम, अशोक यादव, अमरजीत, रामपलट यादव, इरशाद राइनी, प्रिंस यादव, अमित मिश्रा, विजय विक्रम सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं।

डॉ. रुद्रपाल यादव के निरंतर प्रयास और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका ने एक बार फिर साबित किया है कि जनपद गाजीपुर प्रतिभा, मेहनत और समर्पण की धरती है, जहाँ से उभरने वाला हर युवा शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित करने की क्षमता रखता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!