घोसी सांसद राजीव राय का भव्य स्वागत, विदेश में भारत का पक्ष रखने पर जनता ने किया सम्मान

Report By: आसिफ अंसारी

घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राजीव राय ने हाल ही में भारत सरकार द्वारा बनाए गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा। यह प्रतिनिधिमंडल पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद शुरू हुए “सिंदूर ऑपरेशन” पर दुनिया के देशों को भारत का दृष्टिकोण समझाने के लिए भेजा गया था।

राजीव राय ने विदेश दौरे के दौरान भारत के विचार, संस्कृति और आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति को मजबूती से दुनिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि भारत शांति का पक्षधर देश है, लेकिन अगर कोई देश या ताकत भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो भारत उसे जवाब देना भी अच्छी तरह जानता है। उन्होंने भारत को महात्मा गांधी, भगवान बुद्ध, राम, कृष्ण, चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह का देश बताया और कहा कि भारत अपने अतिथियों का आदर करता है, लेकिन आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करता।

विदेश से लौटने पर सांसद राजीव राय का लखनऊ से हैदरा तक के रास्ते में जोरदार स्वागत हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जगह-जगह फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। उनके साथ चल रहे काफिले के साथ वे पार्टी कार्यालय तक पहुंचे जहां पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम जनता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राजीव राय ने कहा कि उन्हें जो प्यार और समर्थन घोसी की जनता ने दिया है, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें 41 सांसदों में से चयनित कर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि वह घोसी के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। रेलवे, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों से लगातार संपर्क में हैं और संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका दरवाजा 24 घंटे आम जनता के लिए खुला रहेगा और वह हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सांसद राजीव राय ने विदेश में जिस तरह से भारत और घोसी का नाम ऊंचा किया है, वह सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय के बाद पहली बार ऐसा लग रहा है कि घोसी की आवाज फिर से बुलंद हुई है और यह आवाज अब संसद तक पहुंच रही है।

इस स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, दिनेशचंद यादव गुड्डू चौधरी, पूर्व चेयरमैन तैयब पालकी, डॉक्टर जे पी यादव, आबिद अख्तर, राजेंद्र मिश्रा, शिवचंद्र राम, रत्नेश भारती, अभ्युदय सूर्यवंशी, राजेश चौहान, शंभू सोनकर, रणधीर सिंह, देवनाथ यादव, जितेंद्र यादव, उमाकांत यादव, योगेश तिवारी, बबलू यादव, लालचंद यादव, रामप्रकाश यादव, अमान अहमद, शाह नवाज आलम, मयंक पांडे, चंद्र किशोर पांडेय, विजय लाल यादव, हरकेश यादव, राम नगीना यादव, सीताराम कुशवाहा, सीताराम यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवचंद्र राम, डॉक्टर ओमप्रकाश यादव, अजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

यह स्वागत समारोह न केवल सांसद राजीव राय के कार्यों की सराहना का प्रतीक था, बल्कि यह भी दिखाता है कि घोसी की जनता आज अपने नेता पर गर्व करती है और उनके साथ मिलकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!