गोरखपुर : 70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से की शादी

गोरखपुर – उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 70 साल के बुजुर्ग शख्‍स ने अपनी 28 साल की बहू के साथ मंदिर में शादी कर ली. इस शादी के फोटो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो गए हैं. वहीं इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं. सोशल मीडिया की खबर और फोटो पर भरोसा करें तो कहा जा रहा है कि ससुर कैलाश यादव की पत्‍नी की 12 साल पहले मौत हो चुकी है. उनके चार बच्‍चे हैं और पूजा का पति तीसरे नंबर का बेटा था, उसकी भी मौत हो चुकी है. खबरों के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी की है और पूजा, अपने इस नए रिश्‍ते से खुश है. बताया गया है कि कैलाश यादव बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव का रहने वाला है.

खबरों के अनुसार बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा के साथ सात फेरे लिए और इस मौके पर ग्रामीणों के साथ उनके परिजन मौजूद रहे. इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पूजा, अपने पति की मौत के बाद से अकेली थी. उसकी शादी किसी और से करा दी गई थी, लेकिन उसे वह घर-परिवार पसंद नहीं आया तो वह अपने पति के घर लौट आई. यहां उसने अपने ससुर के साथ शादी करना मंजूर कर लिया और समाज की परवाह किए बैगर यह शादी हो गई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!