बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) का प्रखंड उदवंतनगर में भव्य सम्मेलन संपन्न

संवाददाता: तारकेश्वर प्रसाद

उदवंतनगर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) प्रखंड उदवंतनगर, जिला भोजपुर का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सोमवार को उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रखंड एवं अंचल स्तर के विभिन्न विभागों से जुड़े बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महासंघ के झंडोत्तोलन से की गई, जिसके पश्चात शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे कर्मचारी वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष का आह्वान किया।

जिला सचिव सुमन ने अपने संबोधन में जिलास्तर की प्रमुख समस्याओं और राज्य स्तर पर लंबित जटिल मामलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, स्थायी नियुक्ति, राज्य स्तरीय प्रोन्नति, नियमितीकरण तथा अन्य मांगों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने महासंघ को और मजबूत करने पर बल दिया।

सम्मेलन में उमा शंकर साहू, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुमन कुमारी, धनजी राम, संजू कुमारी, तारकेश्वर राम, मुन्ना कुमार, राजकुमार, संदीप, रवि सहित अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कर्मचारियों की एकता, संगठन की मजबूती और संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए गए। चुनाव पदाधिकारी रामानंद सिंह, सुमन जी एवं रमेश कुमार यादव की देखरेख में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय प्रखंड उदवंतनगर कमिटी का गठन किया गया। इसमें वीरेंद्र सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, उमा शंकर साहू को सचिव तथा रवि केश को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हिमांशु, मुन्ना, संजू, सुमन कुमारी, विनोद, धनजी राम, विजय, तारकेश्वर, संदीप और विनय कुमार को विभिन्न पदों पर पदाधिकारी निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। जोरदार नारों के साथ सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की गई।

यह सम्मेलन कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!