नीट-मेडिकल परीक्षा में चयनित पल्लवी यादव का भव्य सम्मान समारोह

Report By: आसिफ अंसारी

गाजीपुर : जनपद के ग्रामसभा धावा की होनहार छात्रा पल्लवी यादव ने नीट-मेडिकल की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पल्लवी यादव, डिप्टी एसपी श्री अमरनाथ यादव की पुत्री एवं ग्रामसभा धावा के पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यनाथ यादव की भतीजी हैं।

उनकी इस बड़ी सफलता पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, गाजीपुर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य लोग, समाजवादी पार्टी के नेता, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख सहित समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर पल्लवी यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पल्लवी जैसे होनहार बच्चों की मेहनत और लगन ही उनकी असली पहचान होती है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य बच्चों को भी पल्लवी से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल यादव ने पल्लवी के परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव ने कहा कि पल्लवी की मेहनत हर छात्र के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है और ऐसे छात्र समाज को नई दिशा देते हैं।

सम्मान समारोह के आयोजक सपा नेता सूर्यनाथ यादव ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सफलता केवल हमारे परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव, समाज और जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे हमारे बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और शुभचिंतकों की दुआएं हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नगीना यादव, जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव, ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव, जिला पंचायत सदस्य महेश यादव, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र यादव ‘जोगी’, जिला पंचायत सदस्य करंडा पंकज यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव, प्रधान पकड़ी पंकज यादव, प्रधान बबेड़ी संजय यादव, गार्डन पैलेस के प्रबंधक शैलेन्द्र यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह सम्मान समारोह समाज में शिक्षा के महत्व और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आया। पल्लवी यादव की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि समाज के हर छात्र को यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!