गाजीपुर में एलिगेंट अप्लायंसेज के चार दिवसीय दीपावली मेले का भव्य उद्घाटन

Report By: आसिफ़ अंसारी

गाज़ीपुर : कचहरी रोड स्थित एलिगेंट अप्लायंसेज के चार दिवसीय दीपावली फर्नीचर मेले का भव्य शुभारंभ आज 17 अक्टूबर को किया गया। उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय पिछड़ा दलित वनवासी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी जखनियाँ  रामराज वनवासी, अध्यक्ष श्री मदन लाल भारती और उपाध्यक्ष राम मूर्ति बांसफोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

एलिगेंट अप्लायंसेज, जो पिछले 28 वर्षों से केवल शुद्ध सागौन की लकड़ी से बने फर्नीचर के लिए प्रसिद्ध है, ने इस मेले में आकर्षक रेंज के साथ विविध घरेलू उत्पाद प्रस्तुत किए हैं। प्रदर्शनी में प्योर सागौन के फर्नीचर, गोदरेज के आधुनिक फर्नीचर, नीलकमल प्लास्टिक, फर्निवर्ड, नेशनल और त्रिवेणी की अलमारियां शामिल की गई हैं। साथ ही ओकाया और डिउरासोल के इनवर्टर, बैटरी और सोलर सिस्टम, वोल्टास के एसी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, हैवेल्स के गीजर, पंखे तथा फिलिप्स के घरेलू अप्लायंसेज भी प्रदर्शित किए गए हैं। फर्निशिंग की विस्तृत और आधुनिक रेंज ने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्ता ने बताया कि एलिगेंट अप्लायंसेज और आर.आर. इंटरप्राइजेज ने बीते 28 वर्षों में न केवल अपनी गुणवत्ता और सेवा से लाखों ग्राहकों का विश्वास जीता है, बल्कि पूर्वांचल में फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि “हमारा उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि ग्राहकों को दीर्घकालिक संतुष्टि और भरोसेमंद सेवा देना है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री “सूर्य घर योजना” के माध्यम से अब तक सैकड़ों परिवारों को भारी सब्सिडी और बिजली बिलों से राहत दिलाई गई है। एलिगेंट अप्लायंसेज इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है ताकि आम नागरिक सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर साहित्य चेतना समाज से अमरनाथ तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी, हीराराम गुप्ता, डॉ. रविनंदन वर्मा, सेवा समर्पण संस्थान से बबलू जायसवाल, उमेश जी, संतोष जी, मंटू राय और रामलोचन जी सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दीपावली मेले की सराहना करते हुए कहा कि एलिगेंट अप्लायंसेज ने गाजीपुर में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और उत्सव के माहौल में हुआ। उपस्थित लोगों ने एलिगेंट टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और मेले में प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!