महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” का भव्य शुभारंभ

Report By: आसिफ़ अंसारी

गाजीपुर : आज 17 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में गाजीपुर स्थित महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज महिला चिकित्सालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया। इसके साथ ही 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.एन. चौधरी, कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) धनंजय सिंह और कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अंजली सहित कई चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती सपना सिंह ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है। यदि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो आने वाली पीढ़ियां भी स्वस्थ और सशक्त होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देगा और ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा ने कहा कि महिला स्वास्थ्य को व्यक्तिगत ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी देखना आवश्यक है।

अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक कई गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर, उच्च जोखिम वाली महिलाओं की टीबी जांच, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और ओरल कैंसर की जांच, स्त्री रोग, नेत्र, त्वचा, ईएनटी और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की परामर्श सेवाएं शामिल हैं।

इस अभियान का उद्देश्य महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर परिवार और समाज की सशक्त नींव तैयार करना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!