भोजपुर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत

Report By: तारकेश्वर प्रसाद

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के बाद पहली बार भोजपुर जिले में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। पटना से बक्सर जाने के क्रम में भोजपुर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा के नेतृत्व में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ मंत्री दीपक प्रकाश का जोरदार अभिनंदन किया गया।

मंत्री दीपक प्रकाश का स्वागत भोजपुर जिले के प्रमुख स्थानों कोईलवर, बामपाली एवं बिहिया चौराहा पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और समर्थकों ने “दीपक प्रकाश जिंदाबाद” तथा “पंचायती राज मंत्री  जैसे नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रालोमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने कहा कि दीपक प्रकाश के पंचायती राज मंत्री बनने से पूरे बिहार, खासकर युवाओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री युवा हैं, ऊर्जावान हैं और उनके अंदर काम करने का जबरदस्त जुनून है। उनके नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

रोहित कुशवाहा ने आगे कहा कि दीपक प्रकाश जैसे जमीनी नेता का मंत्री बनना पार्टी और प्रदेश दोनों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री अपने दायित्वों का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे और बिहार के पंचायत स्तर तक विकास को पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, विनय कुशवाहा, सुनील पाठक, सुबोध केसरी, दीपक कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, अमरेंद्र मोहन पाठक, मंजीत कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, तेजनारायण कुशवाहा, छोटन कुशवाहा, मुलायम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के साथी एवं समर्थक मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री दीपक प्रकाश को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्सवपूर्ण और जोश से भरा रहा। मंत्री दीपक प्रकाश ने भी सभी कार्यकर्ताओं और भोजपुरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!