प्रेग्नेंट पत्नी देबिना बनर्जी की कुछ इस तरह सेवा करते हैं गुरमीत चौधरी, कपल का विडियो हुआ वायरल

टीवी का मोस्ट रोमांटिक कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी  जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।देबिना की वीडियो की बात करें तो वह हील्स पहनने की कोशिश करती नजर आ रही हैं लेकिन प्रेग्नेंसी की वजह से वह नीचे झुक कर हील्स पहन नहीं पाती।

इसे देख पति गुरमीत आते हैं और पत्नी को सैंडल पहनाते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, ”जब मैं अपने आशीर्वाद को देखूं तो उसमें सबसे बड़ा आशीर्वाद आप हो। प्रेग्नेंसी का ये सफर हम दोनों को और करीब ले आया है।” देबिना अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में आगे लिखती हैं, ”हम सिर्फ पैरेंट्स नहीं बनने जा रहे और न ही केवल एक खूबसूरत कपल है। हम दोनों इस सफर में बेस्ट फ्रेंड्स हैं। यही चीज हमारे जिंदगी को और खूबसूरत, सफल और बेहतर बनाती है। किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए पहले एक दूसरे के दोस्त बनो और बाकी चीजें खुदबखुद अपनी जगह बना लेंगी।”

आपको बता दें कि गुरमीत और देबिना  ने पहली बार साल 2006 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2011 में अपने दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!