आज का इतिहास : History of today

Published by : Akash Yadav

15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-


क्रिस्टोफर काेलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद 1493 में स्पेन लौटा।


फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने 1744 में ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1892 में पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया।


अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 1901 में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।


1919 में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।


जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्‍यूजिकल प्‍ले “माई फेयर लेडी” को 1956 में ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया।


यूरोपीय देश तंजानिया में 1984 में संविधान को अंगीकार किया गया।


पोर्ट लुई (मारिशस)  के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा 1984 में महात्मा गांधी संस्थान में प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।


ईरान ने 1997 में पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।


एल्डबजोर्ग लोवर 1999 में नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं।


बार्सिलोना (स्पेन) में 2002 में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू।


वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच 2007 में समझौता सम्पन्न।


जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2008 में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।


इटली के पोसिलियो में 2008 में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई।


15 मार्च को जन्मे व्यक्ति :-


1901 में भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ।


1934 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्‍म हुआ।


1943 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का जन्म हुआ।


1947 में भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का जन्म हुआ।


1954 में हिन्दी साहित्यकार रमेशराज तेवरीकार का जन्म हुआ।


1976 में अभिनेता अभय देओल का जन्म हुआ।


1984 में इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्‍म हुआ।


15 मार्च को हुए निधन :-


1236 में विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का निधन।


1882 में अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का निधन।


1985 में भारतीय इतिहासकार और लेखक राधा कृष्ण चौधरी का निधन।


1992 में बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।


2009 में भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।


2015 में स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!