घर में बनाए टेस्टी पनीर मंचूरियन, यहाँ देखें इसकी रेसिपी

सामग्री

प्याज का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

टमाटर का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच

अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच चिली सॉस, सोया सॉस और सिरका- स्वादानुसार

कॉर्न फ्लोर- 1 बड़ा चम्मच

गाजर- 1 बड़ा चम्मच

तेल- 2 बड़े चम्मच

पकौड़ों के लिए

गाजर- 1 कप किसी हुई

पनीर- 1 कप मसला हुआ

नमक- स्वादानुसार

हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच कटी हुई

मैदा- 1/2 कप

तेल- तलने के लिए

विधि

– इसके लिए आप सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म कर लें और पकौड़े की सामग्री को एक कटोरे में मिलाकर फेंट लें।

– इसके बाद इसके पकौड़े तैयार कर लें।

– अब ग्रेवी बनाने के लिए पैन में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें।

– इसके बाद इसमें बारीक कटे प्याज़, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।

– अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर थोड़ा और भूनें जब तक टमाटर साफ्ट न हो जाए।

– अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिक्स करें।

– फिर कॉर्न फ्लोर को आधा कप पानी में घोलकर ग्रेवी में डालें और गाढ़ा होने तक ग्रेवी पका लें।

– ग्रेवी की बची हुई चीजें मिक्स करें और गैस बंद कर दें।

– तैयार ग्रेवी में मंचूरियन पकौड़े डाल दें। आपके पनीर मंचूरियन तैयार है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!