योगी आदित्यनाथ का कैसा है मुसलमानों से रिश्ता? इस बड़े सवाल पर यूपी के सीएम ने कही ये बड़ी बात…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के अंतिम चरण का मतदान चल रहा है. इस चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने एक बड़ी बात कही है.  योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों के साथ अपने रिश्तों को लेकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मुसलमान उनसे प्यार करते हैं और वो भी मुसलमानों से प्यार करते हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को योगी आदित्यनाथ ने 80 बनाम 20 का चुनाव बताया था. उनके इस बयान की विपक्ष ने काफी आलोचना की थी. विपक्ष ने योगी के इस बयान को सांप्रदायिक बताया था. उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 20 फीसदी है.

योगी आदित्यनाथ ने  एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि आपने कहा था कि मुसलमानों से मेरा रिश्ता वही है,जो उनका मुझसे है,इसका मतलब क्या है? इस सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा,”मेरा वही रिश्ता है, मुझसे उनका जैसा व्यवहार है, मेरा उनके साथ वही व्यवहार है. वह मुझसे प्यार करते हैं, मैं उनसे प्यार करता हूं.”  देश में 135 करोड़ लोगों के लिए काम करना है. यह व्यक्तिगत कानून से नहीं चल सकता है. संविधान से ही चलेगा देश. गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी पूरा नहीं होगा. आज फिर मैं कह रहा हूं.”

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!