शाहपुर थाना क्षेत्र के रेलवे डेयरी कॉलोनी में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

फ़ाइल फोटो

रिपोर्ट : रामचन्द्र, गोरखपुर

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र डेयरी रेलवे कॉलोनी में सोमवार की देररात पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के कारण पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक कलह को बताया जा रहा है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना में तैनात रामकृपाल कुशवाहा (उम्र 38 वर्ष) की पहली पत्नी ममता का 2022 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। पहली पत्नी की मौत के बाद 2023 में रामकृपाल ने कुमकुम कुशवाहा (36 वर्ष) से दूसरी शादी कर ली। लेकिन रामकृपाल और उनकी नई पत्नी के बीच बिल्कुल बनती नहीं थी। बच्चों की परवरिश को लेकर अक्सर उनके बीच झगड़ा होता था। रामकृपाल को लगता था कि उनकी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी से हुए 10 साल के बेटे और सात साल की बेटी का ख्याल रखने की बजाए उनका उत्पीड़न करती है। कुछ लोगों का कहना है कि रामकृपाल के ड्यूटी से आते ही घर में कलह मच जाती थी। पति-पत्नी आपस में झगड़ा करके अक्सर रोते थे।

सोमवार की रात भी रामकृपाल और उनकी दूसरी पत्नी कुमकुम कुशवाहा के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ। झगड़े के बाद रामकृपाल ने दोनों बच्चों को खाना खिलाया। इसके बाद बच्चे अपने कमरे में और रामकृपाल-कुमकुम अपने कमरे में सोने चले गए। रात में बच्चों को सुलाने से पहले रामकृपाल ने उनसे कहा था कि सुबह स्कूल छोड़ने चलेंगे। लेकिन रात में ही रामकृपाल और कुमकुम ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।

बच्चों को कमरे से कुछ आहट मिली तो उन्होंने जाकर देखा। माता-पिता को फंदे से लटका देख उन्होंने डेयरी कॉलोनी में ही रहने वाले अपने चाचा को फोन किया। चाचा ने फोन कर तुरंत कुछ पड़ोसियों को मौके पर भेजा और खुद भी वहां पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!