इटावा शिवपाल सिंह यादव का बयान अगर हम चाहते तो 2017 में ही केंद्र में मंत्री बन जाते।

बुनकर, मजदूरों, गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए नही स्वीकारा पद। नेताजी मुलायम सिंह यादव के आदेश पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का किया था गठन

इटावा शिवपाल सिंह यादव का बयान अगर हम चाहते तो 2017 में ही केंद्र में मंत्री बन जाते। लेकिन बुनकर, मजदूरों, गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए नही स्वीकारा पद। नेताजी मुलायम सिंह यादव के आदेश पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का किया था गठन। प्रसपा 100 सीटों पर प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन अगर हम चुनाव लड़ाते तो भाजपा नही हट पाती। इसलिए किया त्याग, मैंने जितना त्याग और संघर्ष किया इतना संघर्ष किसी ने नहीं किया होगा। तीन महीने पहले तक हमे दिया गया ऑफर

सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य के लिए शिवपाल यादव ने आज पहली बार शहर में किया प्रचार। शिवपाल यादव ने हिजाब पहनने के मामले में कहा बीजेपी चुनाव आते ही ऐसे मामले उछालती है। यह अधिकार का हनन हो रहा हैं। लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कौन क्या पहनता है इस पर रोक नही लगनी चाहिए जब कोर्ट में मामला चला गया है इस पर बीजेपी को राजनीति नही करना चाहिए।

भाजपा को भाजपा को हटाने के लिए मंत्री पद त्यागा

कार्यकर्ताओं से मिलते हुए शिवपाल
कार्यकर्ताओं से मिलते हुए शिवपाल

शिवपाल ने बताया बीजेपी को हटाने के लिए हमने त्याग किया है, गठबंधन किया और अब अखिलेश यादव को नेता मानते हुए उनको मुख्यमंत्री बनाना हैं। शिवपाल ने लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्त्यारोपी की जमानत मिलने के मामले में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के ऊपर ऐसे लोगों को सरक्षंण देने का आरोप लगाते हुए कहा, जहा पर पीएम, गृह मंत्री का हस्तक्षेप हो तो ऐसे लोग जेल से बहार हो जाते हैं।

शिवपाल का स्वागत करते वसीम चौधरी
शिवपाल का स्वागत करते वसीम चौधरी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गठबंधन के प्रत्याशी शिवपाल यादव आज इटावा शहर में चुनाव प्रचार में उतरे। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में चुनावी सभाएं की और लोगों से मुलाकात की । शिवपाल यादव का शहर के अकलगंज तिराहा पर सपा नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी के आवास पर नगर कमेटी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सम्मान किया प्रसपा अध्यक्ष आज सपा प्रत्याशी के लिए शहर में पहली बार चुनाव प्रचार प्रसार में उतरे और लोगों से सदर व भरथना सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत के लिए आह्वान किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!