यदि आप भी एसबीआई के एटीएम से ट्रांजैक्शन करते हैं तो जरुर जान ले ये बड़ा नियम

 भारत के बड़े बैंकों में शुमार एसबीआई आए दिन अपने खाताधारकों के लिए नई-नई सुविधाओं के साथ नियम बनाता रहता है। एसबीआई ग्राहकों का पैसा सुरक्षित करने के लिए काफी सतर्क है, जिससे कोई भी साइबर ठग चूना लगाने में कामयाब नहीं हो सके।

एसबीआई ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को लेकर एक बड़ा नियम बना दिया है, जिसका पालन सबको करना होगा।अब अगर आप एटीएम से 10 हजार रुपये से ज्यादा कैश निकालते हैं तो फिर कुछ शर्ते माननी जरूरी होंगी।

ऐसे में अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो इसे अच्छे से जान लें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। इस बात की जानकारी एसबीआई बैंक के एक ट्वीट के जरिए दी गई है। बता दें, एटीएम से 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी के लिए एक ओटीपी की मदद लेनी होगी।

जानिए सबकुछ

– SBI ATM से पैसे निकालने के लिए आपको OTP की आवश्यकता होगी।

– इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

– यह ओटीपी चार अंकों का होगा जो ग्राहक को एक ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा।

बैंक को लगातार धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। SBI के पास भारत में 71,705 BC आउटलेट्स के साथ 22,224 शाखाओं और 63,906 एटीएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!