IPL 2022 : 26 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज, BCCI जल्द मैचों के आयोजन को लेकर जारी करेगा लिस्ट

 आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद अब सभी फैंस आईपीएल के मैचों का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मार्च 26 से आईपीएल शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी BCCI की तरफ से इस पर कुछ साफ़ नहीं कहा गया है.

उम्मींद है कि जल्द ही BCCI मैचों के आयोजन को लेकर अपनी लिस्ट जारी कर दे.  इससे पहले BCCI एक बड़ा ऐलान आईपीएल टीमों के होमग्राउंड को लेकर कर सकता है.  इस बार मैच महाराष्ट्र में हो रहे हैं तो सभी एक्सपर्ट इस बात पर विचार कर रहे हैं कि मैच बोर्ड कैसे कराएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स है कि BCCI पिच के हिसाब से टीमों को ग्राउंड दे सकता है. जैसे वानखेड़े मैदान पर अगर 3 पिच हैं तो 3 टीमों का ग्राउंड उसे बनाया जा सकता है. बोर्ड के मेंबर इस बात पर सहमती बना सकते हैं.

बोर्ड इस पर अपना क्या फैसला देता है ये देखने वाली बात रहेगी. प्ले ऑफ मैचों की बात करें तो अहमदाबाद की नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि बोर्ड के कुछ सदस्य चाहते हैं कि बेंगलुरु में प्ले ऑफ के मैच कराए जाएं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!