इरफ़ान खां दूसरी बार बने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष

Report By:  आसिफ़ अंसारी

ग़ाज़ीपुर: मुहम्मदाबाद नगर में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बार फिर संगठन को मजबूती देने का काम किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नगर के सक्रिय और कर्मठ नेता इरफ़ान खां को उनकी लगन, निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए दूसरी बार नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद नगर व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इरफ़ान खां, नगर के मुहल्ला कोट के निवासी हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इरफ़ान खां हमेशा अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

मनोनीत होने के बाद मीडिया से बातचीत में इरफ़ान खां ने कहा—
“मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन करना मेरा कर्तव्य है। मेरी प्राथमिकता संगठन को और अधिक मजबूत करने की रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि देश को बचाना है तो माननीय राहुल गांधी जी के बताए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलना होगा। इरफ़ान खां ने साफ कहा कि “देश किसी की मनमानी से नहीं बल्कि संविधान के अनुसार चलेगा और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा करे।”

नगर अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने वालों में अब्दुल हन्नान “हीरू”, साजिद खां, वसीम खां, ज़ाफ़र खां, सिंदु कन्नौजिया, रवि कुमार वर्मा, फैजान खां, आदिल खां, फ़हीम खां, मोनू कुरैशी, आदम खां, जलालुद्दीन शाह, सुनील वर्मा, आफताब अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि इरफ़ान खां के नेतृत्व में नगर में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा तथा जनता के बीच कांग्रेस की पैठ गहरी होगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!