जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह  ने नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की !

जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह  ने नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की1
जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की1

प्रदेश के गांवों में मोबाइल पर अब बजेगी पानी की धुन – स्वतंत्र देव सिंह

ग्रामीणों के मोबाइल पर अब गूंजेगा सदेश ‘‘बधाई हो आपके घर पहुंचेगा शुद्ध पानी’’ – स्वतंत्र देव सिंह

जल शक्ति मंत्री ने नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में दी हिदायत – स्वतंत्र देव सिंह

अधिकारी और कर्मचारी अपने काम से बदलें छवि – स्वतंत्र देव सिंह

हर अफसर योजना वाले जनपदों में रात्रि विश्राम, जल्द सूची होगी तैयार – स्वतंत्र देव सिंह

बरसात से पहले आर्सेनिक और संचारी रोगों से प्रभावित गांव में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें – स्वतंत्र देव सिंह

मेरे दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं, योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में कोई परेशानी तो मुझे बताएं – स्वतंत्र देव सिंह

Published By : Akash Yadav 

लखनऊ: बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के साथ प्रदेश भर के ग्रामीणों के मोबाइल पर अब ष्बधाई हो, आज से आपके घर नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी।ष् अब इस तरह के संदेश गूंजेंगे। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अब ग्रामीणों को उनके मोबइल पर यह जानकारी देगा। इसके निर्देश प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अफसरों को दिये। जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बरसात से पहले आर्सेनिक और संचारी रोगों से प्रभावित गांव को प्राथमिकता के आधार पर लेकर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही अफसर योजना वाले जनपदों में रात्रि विश्राम करें। इसकी लिस्ट जल्द तैयार करने के उन्होंने निर्देश दिये।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जल निगम सभागार में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमें अथक परिश्रम से विभाग की छवि को बदलना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मेरे दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों ओर कर्मचारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमको हर घर नल योजना के जरिये गरीबों के घर तक स्वच्छ पेजयल पहुंचाने का सौभाग्य दिया है। हमें इस अवसर से चूकना नहीं चाहिये। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर वख्त परिश्रम करने को तैयार हूं।

विभागीय बैठक में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में अगर किसी तरह का रोड़ा आ रहा है तो अफसर मुझे बताएं। मैं तत्काल उसका समाधान करूंगा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव नमामि गंगेअनुराग श्रीवास्तव, अधिशाषी निदेशक ग्रामीण जलापूर्ति  अखंड प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!