यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, जरुर देखें अपना राशिफल

मेष- जाँब को लेकर एक असमंजस बन सकता है।अपने काम में कमी मत होने दें। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृष- आज जाँब में कार्यों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क- जाँब को लेकर हर्ष रहेगा। गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। गेहूं का दान करें।

सिंह- सूर्य यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। कर्क राशि के मित्र की सहायता से कई कार्य बनेंगे। पिता आशीर्वाद लें।पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

कन्या- आज जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मित्रों व उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

तुला- आज त्वरित निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है।

वृश्चिक- मैनेजमेंट फील्ड के जातक जाँब चेंज करने का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

धनु- आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव से बचें।अपने आत्मबल को बनाए रखें। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें। कहीं जाने का निर्णय सोच समझकर ही लें।

मकर- आज शनि व चन्द्र गोचर राजनीति में सफल करेंगे ।व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। बीपी व शुगर समस्या दे सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

कुम्भ- आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य हो सकता है। आर्थिक सुख लाभप्रद है। नीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें।

मीन- आज गुरु व चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में सफलता दिलाएंगे। अपने आपको विवादों से दूर रखें। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में शुभ लाभ है। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!