अमेठी की शिवरतगंज में बीती शाम एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमेठी: अमेठी की शिवरतगंज में बीती शाम एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस नृशंस हत्याकांड में दो मासूम बच्चियों की भी हत्या की गई। दिल दहलाने वाले इस हत्याकांड ने एक बात तो स्पष्ट कर दी, कि इस प्रदेश में कानून का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनकी पुलिस अपराध के बाद लकीर पीटती रहती है।

इस भयावह हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय  आज जनपद रायबरेली पहुंचे जहां उन्होंने मृतक सुनील कुमार के परिजनों से मुलाकात की। श्री राय ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए इस कठिन घड़ी में कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि मैंने अपने 32 साल के राजनीतिक जीवन में इस तरह का जघन्य हत्याकांड इससे पूर्व कभी नहीं देखा जहां एक साल की बच्ची की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई हो।

राय ने कहा प्रदेश का हर व्यक्ति डरा और सहमा हुआ है कानून व्यवस्था अराजकता की भीड़ चल चुकी है पुलिस ने निरंकुश हो चुकी है और आमजन की परेशानियों से संवेदनहीन।

राय ने कहा 47 दिन पूर्व ही मृतक परिवार ने नामजद एफआईआर लिखाकर कहा था क़ि उन लोगों की हत्या हो सकती है। अगर पुलिस ने समय रहते कार्यवाही की होती तो आज एक हंसता खेलता परिवार उजड़ने से बच जाता।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!