नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले- सरकार ने मंदिरों से पैसा लेने की नोटिफिकेशन अभी तक नहीं ली वापस

शिमला:  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार कहती है कि ‘हमारी सरकार’ है विपक्ष क्यों आवाज़ उठाता है तो सरकार को यह बात मैं साफ कर देना चाहता हूं कि एक भी हिमाचली को अगर दर्द होगा तो भारतीय जनता पार्टी आवाज उठाएगी ही। सरकार इस तरह से संवेदनहीन हो जाएगी, इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार इस कदर संवेदनहीन हो गई है कि जो काम शुरू तक नहीं हुआ है उसे सरकार कह रही है कि पूरा कर दिया है। इससे हैरानी की बात और क्या हो सकती है? विपक्ष को तो छोड़िए सत्ता पक्ष के विधायकों को भी नहीं पता कि उनके क्षेत्र में कहां पर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान हैं। आज झूठा प्रचार करके सुक्खू सरकार केंद्र सरकार द्वारा देश के हर जिले में बनाए जाने वाले स्वास्थ्य संस्थान और कैंसर केयर संस्थानों का भी श्रेय स्वयं लेना चाहती है। जैसे बाकी के कामों का श्रेय ले रही है।

‘झूठ बोलकर चल रही सरकार’
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और सदन के भीतर भी झूठ बोल रही है। हर बात का जवाब सरकार झूठ से ही दे रही है। जो चीजें प्रदेश की जनता भुगत रही है, उस बारे में सरकार झूठ बोल रही है। यह नई परंपरा सरकार ने डाली है कि हर बात पर झूठ बोला जाए। 23 लाख महिलाओं की जगह 30 हजार महिलाओं को एक बार सम्मान निधि देकर कह रहे हैं गारंटी पूरी हो गई। क्या इस तरह से गारंटी पूरी होती है? सरकार ने ठान रखा है कि वह कोई काम नहीं करेगी सिर्फ झूठ बोलकर काम चलाएगी। ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने को है और सरकार के पास अपना एक भी काम नहीं है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!