औरैया,जिले में कुल 19 शस्त्र धारकों के लाइसेंस हुए निरस्त*

बिधूना तहसील के 5 थानों में 16 शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त*

*औरैया,जिले में कुल 19 शस्त्र धारकों के लाइसेंस हुए निरस्त*

*बिधूना तहसील के 5 थानों में 16 शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त*

*बिधूना, औरैया।* पुलिस व प्रशासन द्वारा बिधूना तहसील क्षेत्र के 5 थानों में 16 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि बिधूना तहसील क्षेत्र के थाना बिधूना से संबंधित शिवकांत पुत्र रामकीरत निवासी देवरांव व अनिल कुमार पुत्र सरमन सिंह निवासी रुरुकलां , दिबियापुर थाना क्षेत्र से संबंधित यशपाल पुत्र रामअवतार व महेश बाबू पुत्र भागमल निवासीगण चंदन का पुर्वा, श्याम सिंह व रमेश पुत्रगण रामदीन यादव निवासीगण ककोर खुर्द नौली, संतोष पुत्र सत्यदेव व राजवीर पुत्र राम सिंह निवासीगण वैसुंधरा, चंद्रभान सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी लहोखर, बेला थाना क्षेत्र से संबंधित हरनाम सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी गैली, सुनील कुमार पुत्र हरगोविंद निवासी बहादुरपुर , अछल्दा थाना क्षेत्र से संबंधित योगेंद्र कुमार सिंह पुत्र दरबारी लाल निवासी इटैली, एरवाकटरा थाना क्षेत्र से संबंधित उमेश चंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी दलीपपुर, पिंटू उर्फ सुधीर सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासी ऐलवारा, बादाम सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी देईपुर व सुनीता देवी पत्नी जबर सिंह निवासी दलीपपुर के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसी तरह औरैया थाना से संबंधित वेद प्रकाश अवस्थी पुत्र कौशल किशोर निवासी भरतपुर, रीतेश कुमार तिवारी पुत्र सुरेश चंद्र निवासी उड़नपुरा हाल निवास बालाजी एनक्लेव छपरौली जनपद गौतम बुद्ध नगर विकास, अजीतमल थाना क्षेत्र से संबंधित नवनीत तिवारी पुत्र सुरेश चंद तिवारी निवासी हैदरपुर के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!