लोजपा (रा) भोजपुर ने किया महिला संवाद सह सम्मेलन

Report By : तारकेश्वर प्रसाद

आरा : लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ भोजपुर द्वारा महिला संवाद सह महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरा जिला कार्यालय गुरुदेव मार्केट और बड़हरा प्रखंड के लक्ष्मीपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारी अध्यक्ष बबिता चौधरी ने की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और उनकी समस्याओं पर चर्चा करना था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में भोजपुर जिले में भी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गुरुदेव मार्केट, बड़की संदिया और लक्ष्मीपुर सिन्हा बड़हरा में आयोजित इस संवाद में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने अपने विचार रखे और समाज में उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने महिलाओं को जागरूक किया और लोजपा (रा) की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी महिलाओं के हक और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बबिता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए आगे आएं।

इस कार्यक्रम में जिले के कई महिला कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को पार्टी की योजनाओं और उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में बताया गया। इस संवाद से महिलाओं में नया उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे एक सकारात्मक पहल बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!