लखनऊ वासियों को देश के कोने कोने से आए आमों का मिलेगा मजा मैंगो !

बंगनपल्ली, अल्फांजो, तोतापुरी, सिंधुरा, मल्लिका, राम केला आम  मैंगो फेस्ट को बनाएंगे खास

रिपोर्ट : आकाश यादव

लखनऊ : फलों के राजा आम की प्रदर्शनी का आगाज हो गया है  इस चिलचिलाती गर्मी में लखनऊवासियों के लिए राहत के आम लखनऊ में आ गए है जी हां फन रिपब्लिक मॉल में 24 मई से 26 मई तक मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। मास्टर शेफ के फाइनलिस्ट सचिन खतवानी 24 मई को मैंगो फेस्ट का उद्घाटन किया उनके साथ शेफ नंदिनी मोतियानी भी मौजूद रहीं।

गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में पैरेंट्स के लिए बच्चों का मनोरंजन करना जरूरी हो जाता है। उनकी यह चिंता 24 मई से 26 मई तक मैंगो फेस्ट मैंगो फेस्ट के जरिए दूर हो जाएगी जिसमें में ग्राहक आम खाएंगे और खरीदेंगे भी। इस मैंगो फेस्ट में तीस प्रकार के आमों की खास वैरायटी मौजूद है। जिसमे बंगनपल्ली, अल्फांजो, तोतापुरी, सिंधुरा, मल्लिका, राम केला, लंगड़ा, चौसा, थूरू, सफेदा, केसर, दशहरी इत्यादि किस्म के आम मौजूद रहेंगे। जिसे ग्राहक देखने के साथ साथ खरीद भी सकेंगे। 25 मई को किड्स फैंसी ड्रेस कंपटीशन जबकि 26 मई यानी अंतिम दिन वूमेन कोल्ड कुकिंग कंपटीशन भी होगा। मैंगो फेस्टिवल के साथ साथ विभिन्न प्रकार की अलग अलग प्रतियोगिताएं ग्राहकों का उत्साह बढ़ाने के साथ साथ उनका मनोरंजन भी करेंगी।

फन रिपब्लिक मॉल की मार्केटिंग मैनेजर प्रीति पांडे ने कहा कि इस  गर्मी फलों का राजा आम लखनऊवासियों को ठंड का एहसास कराएगा। हमने देश के कोने कोने से भिन्न भिन्न प्रकार के आमों को मैंगो फेस्ट में लाने का प्रयास किया है। ताकि ग्राहकों को कुछ नया देखने को मिले। 30 प्रकार के आमों की अलग अलग प्रजातियों के आम हम इस फेस्टिवल में लेके आए हैं ताकि ग्राहक सभी प्रकार के आमों का लुफ्त उठा सकें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!