शाम के नाश्ते में घर पर बनाएं पोटैटो-पनीर वडा, देखें इसकी रेसिपी

सामग्री :
3 आलू, 250 ग्राम पनीर, 150 ग्राम बेसन, 2-3 कटी हरी मिर्च, पाव कटोरी अनार दाने, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा, नमक स्वादानुसार, आधा कटोरी कार्नफ्लोर, छोटा चम्मच गर्म मसाला, तेल (तलने के लिए)।
विधि :
वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप क्रिस्पी पोटैटो-पनीर बड़ा बनाना चाहती है तो सबसे पहले आलू को उबालें, छिले और मसल लें। अब बेसन में स्वादानुसार नमक व कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छे से फेंट कर घोल बना लें। पनीर को स्लाइसों में काट लें। मसले हुए आलू में हरी मिर्च, नमक व सभी मसाले मिला दें।
एक कड़ाही में तेल गर्म करके दो पनीर स्लाइस के बीच में थोड़ा-सा आलू का मसाला रखें और हाथ से दबा कर गोलाकार करके घोल में लपेट लें। अब इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तैयार Crispy पोटैटो-पनीर बड़े को चटनी के साथ परोसें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





