सीआरपीएफ जवान की पत्नी की मर्डर मिस्ट्री में हुए कई बड़े खुलासे, कॉल डिटेल से सामने आया सच

कानपुर के पनकी रतनपुर कॉलोनी से पांच दिन पूर्व लापता हुई सीआरपीएफ जवान की पत्नी की अवैध संबंधों के चलते प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कानपुर देहात के भाऊपुर मैथा के पास स्थित एक नाले में ठिकाने लगा दिया।
पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर उसका शव बरामद कर लिया। रतनपुर में रहने वाले इंद्रपाल सीआरपीएफ में तैनात हैं।चुनाव के चलते उनकी ड्यूटी मैनपुरी में थी।
घर पर पत्नी गीतादेवी (34) अपने दो बच्चों सुशांक व सिदार्थ संग थीं। 20 फरवरी को इंद्रपाल ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
इस बीच गीता की किसी और से भी बात होने लगी थी। मना करने के बाद भी वह नहीं मानी तो घटना की शाम कार से अपने साथ ले जाकर उसकी गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया था। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने शव को नाले से बरामद कर लिया।पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। गीता के बेटों ने पुलिस को बताया कि पिता की गैर मौजूदगी में प्रॉपर्टी डीलर और मुख्तार का घर में आनाजाना बना रहता था। मुख्तार को गीता का प्रॉपर्टी डीलर से बात करना पसंद नहीं था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





