भोजपुर में मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक

रिपोर्ट: तारकेश्वर प्रसाद, आरा बिहार

आरा:जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह ने की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, ऑनलाइन कंसल्टेशन और परिवार नियोजन जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत जिले में चल रहे प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें भव्या कार्यक्रम के अंतर्गत एजेटी (AJTY), वेटिंग टाइम, और टेलीमेडिसिन सेवा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि इन सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी स्तर पर सुधार लाया जाए।

बैठक में बताया गया कि कुछ प्रखंडों में गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण और संस्थागत प्रसव की दर अपेक्षाकृत कम है। विशेष रूप से पीरो और तरारी प्रखंड की प्रगति पर असंतोष जताते हुए श्रीमती गुंजन सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संस्थागत प्रसव की संख्या में वृद्धि लाने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान तेज किया जाए।

बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि पुरुष नसबंदी एवं महिला नसबंदी की दर बढ़ाने हेतु ग्राम स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने नवजात शिशुओं की देखभाल और नियमित टीकाकरण की निगरानी को भी मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक सहित जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, उप अधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित रहे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए टीमवर्क और नियमित फॉलोअप बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य के साथ कार्य करने की अपील की और कहा कि लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!